आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं राजनीतिक शास्त्र का पाठ ‘संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि)’ का नोट्स को देखने वाले है। sansadiy sarkar
संसदीय सरकार |
लोगों को फैसला क्यों लेना चाहिए?
☞ भारत 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ। आज़ादी के लिए बहुत लंबे समय तक समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों ने संघर्ष किया। इसलिए लोग चाहते थे कि उनके जीवन से जुड़े फैसलों में उनकी राय लिया जाए। ब्रिटिश राज में लोग उनके फैसलों से असहमत होते थे लेकिन बोल नहीं सकते थे। तब जनता ने अपने अधिकारों की माँग की।
⪼ इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (1885) ने अंग्रेजी सरकार के समक्ष मांग रखी, कि विधायिका (संसद) में चुने गए सदस्य हों। और जनता बजट पर बात करने और सवाल पूछने का अधिकार मिले।
➣ गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट (1909) में कुछ हद तक चुने गए प्रतिनिधियों की व्यवस्था की गई। लेकिन सबको वोट देने या फैसलों में भाग लेने का अधिकार नहीं था।
👉 स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद का आज़ादी के सपनों को संविधान में शामिल किया गया। तथा सभी वयस्क नागरिकों को वोट देने का अधिकार मिला, जिसे “सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार” कहा जाता है।
लोग और उनके प्रतिनिधि
⪼ लोकतंत्र में सहमति बहुत जरूरी है। और इसमें सरकार लोगों की इच्छा से बनती है और उन्हीं के लिए काम करती है।
☞ लोग वोट देकर अपने प्रतिनिधियों को चुनते हैं। और जनता जिन लोगों को चुनती है, वे मिलकर संसद बनाते हैं। संसद सरकार पर नियंत्रण रखती है। भारतीय संसद देश की सर्वोच्य कानून निर्माण करने वाली संस्था है।
संसद की भूमिका
➣ संसद भारत की जनता की इच्छाओं का प्रतिनिधित्व करती है। और यह जनता की भागीदारी और सहमति पर आधारित शासन को दर्शाती है। भारत को कई निर्वाचन (चुनाव) क्षेत्रों में बाँटा गया है। हर क्षेत्र से एक सांसद चुना जाता है।
⪼ विपक्ष दल, सरकार की गलतियों को उजागर करता है। इससे लोकतंत्र में संतुलन बना रहता है।
प्रश्न 1. संसद किसे कहते है?
उत्तर– संसद एक भवन है, जहां लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधि लोगों की तरफ से कानून बनाते है, और उन्हें लागू करते है।
प्रश्न 2. प्रतिनिधि किसे कहते है?
उत्तर– लोगों द्वारा चुने गए व्यक्ति को प्रतिनिधि कहते है। भारत में प्रतिनिधि की समय अवधि पांच साल होती है। और समय पूरा होने पर दुबारा प्रतिनिधियों का चुनाव होता है।
प्रश्न 3. सांसद (MP) किसे कहते है?
उत्तर– संसद के सदस्य को सांसद (member of Parliament) कहते है। आमतौर पर उम्मीदवार किसी न किसी राजनीतिक दल से जुड़े होते हैं।
👉 संसद (Parliament) के तीन अंग होते है
(i) लोकसभा
(ii) राज्यसभा
(iii) राष्ट्रपति = संसद के तीसरे अंग राष्ट्रपति होते है। राष्ट्रपति को भारत का प्रथम नागरिक कहा जाता है।
⪼ भारतीय संसद के दो सदन (भवन) होते है।
(i) लोकसभा = संसद के निचले सदन को लोकसभा कहते है। लोकसभा के सदस्यों का चुनाव सीधे लोगों द्वारा किया जाता है। चुने गए प्रतिनिधि का कार्यकाल पांच साल का होता है। लोकसभा में 543 सदस्य होते है, तथा 2 मनोनीत किए जाते है। इसे जनता का सदन भी कहा जाता है। इसके प्रमुख अधिकारी लोकसभा अध्यक्ष (Speaker) होते है।
(ii) राज्यसभा = संसद के उच्च सदन को राज्यसभा कहते है। राज्यसभा में 250 सदस्य होते है। जिसमें से 238 राज्य की विधानसभा द्वारा चुने जाते हैं। तथा 12 राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं। इसके प्रतिनिधि का कार्यकाल छह साल का होता है। इसे स्थायी सदन कहा जाता है क्योंकि यह कभी भंग नहीं होती। इसके प्रमुख अधिकारी उपराष्ट्रपति होते है।
सरकार का गठन = किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए 543 सीटों में से कम से कम 272 सीटे आना आवश्यक होता है। लेकिन अगर किसी एक दल को बहुमत नहीं मिलता, तो कई दल मिलकर गठबंधन सरकार बनाते हैं।
प्रश्न 4. गठबंधन सरकार किसे कहते है?
उत्तर– एक से अधिक दलों को मिलाकर बनने वाली सरकार को गठबंधन सरकार कहते है।
☞ लोकसभा में बहुमत दलों के गठबंधन के नेता को प्रधानमंत्री बनाया जाता है। और राष्ट्रपति की सलाह से प्रधानमंत्री अन्य मंत्री की नियुक्ति करते है।
संसद में कौन लोग होते हैं?
⪼ संसद में लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधि होते है। और हर लोकसभा चुनाव में वोट डालने वाली जनता की संख्या बढ़ रही है। इससे पता चलता है कि लोग लोकतंत्र में भाग ले रहे हैं। कभी-कभी एक ही समूह का व्यक्ति सभी लोगों के हित की बात नहीं कर पाता। इसलिए संसद में हर वर्ग के लोगों का होना जरूरी है।
➣ संसद में अनुसूचित जातियों (SC) और अनुसूचित जनजातियों (ST) के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं। इससे वे अपने समुदाय की समस्याएँ बेहतर तरीके से उठा सकते हैं।
☞ संसद में पहले महिलाओं की संख्या सिर्फ 4% थीं, लेकिन अब यह 9% से थोड़ी ज्यादा हैं।
👉 केंद्रीय सचिवालय में दो बड़ी इमारतें हैं। साउथ ब्लॉक और नॉर्थ ब्लॉक। इन दोनों इमारतों का निर्माण 1930 ईस्वी में हुआ था। साउथ ब्लॉक में प्रधानमंत्री कार्यालय, रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय आते है। जबकि नॉर्थ ब्लॉक में वित्त मंत्रालय और गृह मंत्रालय आते है।
संसद के कार्य
(i) विधायी कामकाज– संसद देश या देश के किसी भी अन्य भाग के लिए कानून बनाती है।
(ii) वित्तीय कार्य– सरकार के कार्य के लिए धन भी उपलब्ध कराती है।
(iii) सरकार को नियंत्रित करना, मार्गदर्शन और जानकारी देना।
⪼ स्वीकृति का मतलब किसी चीज़ को मंजूरी देना या उससे सहमत होना होता है।
☞ गठबंधन का मतलब दो या दो से अधिक दलों का एक साथ आना और मिलकर काम करना होता है।
➣ जब किसी समस्या का कोई आसान समाधान उपलब्ध नहीं होता है, तो उसे अनसुलझे कहते है।
सही विकल्प चुनें –
(1) प्रतिनिधि का अर्थ –
(अ) लोगों द्वारा किसी क्षेत्र से चुना गया व्यक्ति
(ब) सरकार द्वारा किसी क्षेत्र से चुना गया व्यक्ति
(स) उस क्षेत्र का जाना-माना व्यक्ति
(2) राज्य विधानसभा के लिए चुने गये व्यक्ति को क्या कहते हैं?
(अ) वार्ड सदस्य
(ब) थानेदार
(स) विधायक
JOIN NOW
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के राजीतिक शास्त्र के पाठ 03 संसदीय सरकार (sansadiy sarkar) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !
Nice notes
Nice notes,👍👍👍👍
This post on Sansadiy Sarkar is a lifesaver for students! The explanations are so clear and well-structured, making it easy to understand the concept of parliamentary government. I really appreciate how detailed yet simple the content is, perfect for my exam prep. Thanks for sharing such valuable study material—it’s super helpful! Keep up the great work!