Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 1 Notes विज्ञान और मापन। Vijyan aur mapan Bharati Bhawan Ncert

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 9वीं भौतिक विज्ञान का पाठ ‘विज्ञान और मापन’ का नोट्स को देखने वाले है। Vijyan aur mapan

Bihar Board Class 9th Physics विज्ञान और मापन। Vijyan aur mapan

विज्ञान और मापन

👉 विज्ञान दो शब्द से मिलकर बना है वि+ज्ञान । जिसका अर्थ है विशेष ज्ञान।

प्रश्न 1. विज्ञान किसे कहते है?
उत्तर— सावधानी पूर्वक और क्रमबद्ध तरीके से किए गए प्रयोग और परीक्षण से प्राप्त ज्ञान को विज्ञान कहते है।

Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 1 Notes विज्ञान और मापन। Vijyan aur mapan Bharati Bhawan Ncert

प्रश्न 2. भौतिक विज्ञान किसे कहते है?
उत्तर— विज्ञान की वह शाखा जिसमें हम प्राकृतिक और ब्रह्मांड में होने वाले घटनाओं के बारे में अध्ययन करते है, उसे भौतिक विज्ञान कहते है। जैसे– बल, प्रकाश, बिजली आदि।

👉 सर आइजैक न्यूटन को भौतिक विज्ञान का जनक कहा जाता है। इसके अलावा गैलीलियो और अलबर्ट आइंस्टीन को भी आधुनिक भौतिक विज्ञान का जनक कहा जाता है।

प्रश्न 3. रसायन विज्ञान किसे कहते है?
उत्तर— विज्ञान की वह शाखा जिसमें हम पदार्थों के भौतिक और रासायनिक गुण तथा परिवर्तनों के बारे में अध्ययन करते है, उसे रसायन विज्ञान कहते है। जैसे– परमाणु, अम्ल, लवण, धातु।

👉 एंटोनी लेवोसीयर को रसायन विज्ञान का जनक कहा जाता है।

प्रश्न 4. जीव विज्ञान किसे कहते है?
उत्तर— विज्ञान की वह शाखा जिसमें हम जीव- जंतुओं तथा वनस्पतिओ के बारे में अध्ययन करते है, उसे जीव विज्ञान कहते है। जैसे– मानव शरीर, कोशिका, रक्त आदि।

👉 जीव विज्ञान का जनक अरस्तु को कहा जाता है।

जीव विज्ञान दो प्रकार का होता है।
(i) जंतु विज्ञान (Zoology) = अरस्तू
(ii) वनस्पति विज्ञान (Botany) = थियोफ्रेस्टस

प्रश्न 5. जंतु विज्ञान किसे कहते है?
उत्तर— विज्ञान की वह शाखा जिसमें हम जीव, जंतुओं के बारे में अध्ययन करते है, उसे जंतु विज्ञान कहते है।

प्रश्न 6. वनस्पति विज्ञान किसे कहते है?
उत्तर— विज्ञान की वह शाखा जिसमें हम वनस्पतिओं के बारे में अध्ययन करते है, उसे वनस्पति विज्ञान कहते है।

Read Also:- Vijyan aur mapan Class 9th Science Notes

प्रश्न 7. मापन किसे कहते है?
उत्तर— किसी वस्तु का आकार, वजन, बल और लंबाई आदि का पता लगाने की प्रक्रिया को मापन कहते है।

👉 किसी भी वस्तु के मापन के लिए दो चीजों की आवश्यकता होती है। (i) संख्यात्मक मान (ii) मात्रक

प्रश्न 8. मात्रक किसे कहते है?
उत्तर– किसी भी राशि को मापने के लिए जिस मापक का उपयोग करते है, उसे मात्रक कहते है।

प्रश्न 9. भौतिक राशि किसे कहते है?
उत्तर— जिस राशि को मापा जा सके, उसे भौतिक राशि कहते है। जैसे– लंबाई, बल, द्रव्यमान आदि।

👉 भौतिक राशि दो प्रकार के होते है
(i) आधारी राशि (Basic Quantity)
(ii) व्युत्पन्न राशि (Derived Quantity)

(i) आधारी राशि किसे कहते है?
उत्तर— वैसे राशि जो स्वतंत्र होती है, उसे आधारी राशि कहते है। आधारी राशियों की संख्या सात होती है। जैसे– लंबाई, समय, द्रव्यमान आदि।

(ii) व्युत्पन्न राशि किसे कहते है?
उत्तर— वैसे राशि जो आधारी राशि पर निर्भर रहती है, उसे व्युत्पन्न राशि कहते है। जैसे– बल, दाब, क्षेत्रफल आदि।

(i) आधारी मात्रक किसे कहते है?
उत्तर— वैसा मात्रक जो किसी अन्य मात्रक पर निर्भर नहीं रहता है, उसे आधारी मात्रक कहते है।
जैसे– लंबाई, समय, द्रव्यमान आदि।

(ii) व्युत्पन्न मात्रक किसे कहते है?
उत्तर— वैसा मात्रक जो आधारी मात्रक पर निर्भर रहता है, उसे व्युत्पन्न मात्रक कहते है।
जैसे– बल, दाब, क्षेत्रफल आदि।

Read Also:- Class 9th Science Physics Vijyan aur mapan Notes

फुट पाउंड सेकंड पद्धति — इस पद्धति को fps पद्धति कहते है। इस पद्धति में लंबाई का मात्रक फुट, द्रव्यमान का मात्रक पाउंड तथा समय का मात्रक सेकंड होता है। इस पद्धति को ब्रिटिश पद्धति भी कहते है।

सेंटीमीटर ग्राम सेकंड पद्धति — इस पद्धति को cgs पद्धति कहते है। इस पद्धति में लंबाई का मात्रक सेंटीमीटर, द्रव्यमान का मात्रक ग्राम तथा समय का मात्रक सेकंड होता है। इस पद्धति को मिटरी पद्धति भी कहते है।

मीटर किलोग्राम सेकंड पद्धति — इस पद्धति को mks पद्धति कहते है। इस पद्धति में लंबाई का मात्रक मीटर, द्रव्यमान का मात्रक किलोग्राम तथा समय का मात्रक सेकंड होता है।

1970 में 14वीं तौल एवं माप के महासम्मेलन में सातवां आधारी राशि मोल को जोड़ा गया।

👉 SI unit — system international unit

Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 1 Notes विज्ञान और मापन। Vijyan aur mapan Bharati Bhawan Ncert

Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 1 Notes विज्ञान और मापन। Vijyan aur mapan Bharati Bhawan Ncert

प्रश्न 10. बल किसे कहते है?
उत्तर— बल वह कारक है जो किसी भी रुकी या थम्मी हुई वस्तु में परिवर्तन ला देता है। बल का SI मात्रक newton होता है। जिसे N से सूचित किया जाता है।
बल(f) = द्रव्यमान(m) × त्वरण(a)

प्रश्न 11. दाब किसे कहते है?
उत्तर— प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगानेवाले बल को दाब कहते है। दाब का SI मात्रक पास्कल (N/m²) होता है। जिसे Pa से सूचित किया जाता है।
दाब = बल/ क्षेत्रफल

👉 वायु के द्वारा लगाया गया दाब को वायुमंडलीय दाब कहते है। वायुमंडलीय दाब को मापने का मात्रक एटमॉस्फियर (atm) होता है। ऊर्जा और ऊष्मा का SI मात्रक जूल (J) होता है। लेकिन cgs पद्धति में ऊष्मा का SI मात्रक कैलोरी (cal) होता है।

1 atm = 1.01 × 105 Pa

बर्फ का गलनांक = 0°c = 273.15K = 273K
पानी का क्थानांक = 100°c = 373.15K = 373K

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 9वीं के भौतिक विज्ञान के पाठ 1 विज्ञान और मापन (Vijyan aur mapan) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

3 thoughts on “Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 1 Notes विज्ञान और मापन। Vijyan aur mapan Bharati Bhawan Ncert”

Leave a Comment

error: Content is protected !!